चाईबासा| मंझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पांगा निवासी 40 वर्षीय केरसे कुंकल ने पारिवारिक विवाद में घर से बाहर खेत स्थित एक पेड़ पर रस्सी के फंदे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना गुरुवार शाम की बताई जाती है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में करने के बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।


