डीसी के खिलाफ रैली निकालने वाले मानकी मुंडा स्वयं भ्रष्ट : सवैया

भास्कर न्यूज| चाईबासा उपायुक्त चंदन कुमार की कथित तानाशाही के खिलाफ मानकी-व मुंडाओं द्वारा जनाक्रोश रैली निकालने के बाद अब कोल्हान भूमि बचाओ समिति ने मानकी-मुंडाओं की कड़ी आलोचना की है। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार सवैया ने कहा है कि उपायुक्त के खिलाफ रैली निकालने वाले मानकी-मुंडा स्वयं भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। इसका उदाहरण चाईबासा शहर से सटे गांव हैं, जहां मानकी व मुंडा चंद रुपयों के लिए बाहरी लोगों को बसाने का काम कर रहे हैं। जबकि यह इलाका पांचवीं अनुसूची में आता है और ऐसा करना गैरकानूनी है। लेकिन चंद पैसों के लालच में मानकी व मुंडा इस नियम को ताक पर रखकर आदिवासी हितों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है। शहर से सटे मतकमहातु (महुलसाई), नरसंडा, खप्परसाई, डिलियामार्चा, तमाड़बांध, सिकुरसाई आदि गांवों में जो जमीनें गोप तथा तांती समुदाय के लोगों को बंदोबस्त की गयी थीं, मानकी व मुंडा अब उन जमीनों पर पैसा लेकर बाहरी गैर आदिवासियों को बसा रहे हैं। यह बहुत गंभीर समस्या है जो भविष्य में आदिवासियों के लिये गले की फांस बन सकती है। इसलिये मानकी व मुंडा को चाहिए कि वे हुकूकनामे की शर्तों के अधीन निष्ठापूर्वक कार्य करें। जमीन बेचने व बाहरियों को बसाना बंद करें। सवैया ने कहा कि जो जनाक्रोश रैली डीसी के खिलाफ निकाली गई थी वह राजनीति से प्रेरित थी। लोगों से झूठ बोलकर लाया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *