जिला बार काउंसिल बिल्डिंग का 16 सितंबर को होगा ऑनलाइन शिलान्यास

चाईबासा| कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, चाईबासा के द्वारा जिला बार संगठन, चाईबासा के अध्यक्ष को पत्र के माध्यम से सूचित कर कहा गया है कि जिला बार संगठन परिसर स्थित पुराना बार भवन एवं अन्य काफी जर्जर हो चुका है। झारखंड के मुख्यमंत्री तथा मुख्य न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा चाईबासा में प्रस्तावित डिस्ट्रिक्ट बार काउंसिल बिल्डिंग का ऑनलाइन शिलान्यास 16 सितंबर को प्रस्तावित है। अपर उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से समिति के द्वारा 19 अगस्त को जिला बार संगठन परिसर स्थित पुराने बार भवन एवं अन्य को जर्जर घोषित किया गया था। जल्द ही जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों को नए भवन का उपहार मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *