एसएस कॉलेज चास में करियर काउंसिलिंग का हुआ आयोजन

सिटी रिपोर्टर| बोकारो स्वामी सहजानंद कॉलेज चास के सेमिनार हॉल में महाविद्यालय के करियर काउंसलिंग सेल एडीडीए 247 के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों के प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन की जानकारी प्रदान की गई। जिसमें मुख्य रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गुणाराम महथा, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. रामकृष्णा महतो आईक्यू एसी को-ऑर्डिनेटर, प्रो. आशुतोष महथा एनएएसी को-ऑर्डिनेटर, प्रो. नवीन कुमार महतो एनईपी एंड एनआईआरएफ को-ऑर्डिनेटर, एनएसएस यूनिट1 को-ऑर्डिनेटर, प्रो. नरेन्द्र कुमार हरि, डॉ. नेपाल महतो, एडीडीए 247 के डायरेक्टर आतिफ आक्रम ने सिविल सर्विस, यूपीएससी, जेपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे की तैयारी के संबंध में जानकारी दी। जिसमें सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थिति होकर कार्यक्रम में भाग लिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *