तुपकाडीह | जरीडीह प्रखंड क्षेत्र खुटरी ओहदार टोला में स्थित काली मंदिर के नाम पर शेड निर्माण की छत ढलाई की विधिवत शुभारंभ शुक्रवार को की गई। इस कार्य का उद्घाटन कांग्रेस के जिला महासचिव अजीत कुमार प्रमाणिक ने सीमेंट की पहली कढ़ाई उठा कर किया। वही गांव के हिंदू धर्मावलंबियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग ले बारी बारी से श्रमदान की। प्रमाणिक ने कहा कि गांव में मां काली का मंदिर काफी पुराना है। श्रद्धालुओं का आस्था का केंद्र है। ऐसे में श्रद्धालु काफी संख्या में जुटते हैं। भक्तों की समस्या को देखते हुए बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह विधायक मद दे शेड निर्माण करवाया रहे हैं।


