चंदनकियारी | आगामी 16 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाने के लिए राष्ट्रीय कृमि दिवस 16 सितंबर को मनाया जाएगा। इसके लिए प्रखंड सभी स्वास्थ्य केंद्र के सहियाओं को एक एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस संबंध में प्रशिक्षक के रूप में बीटीटी कुमुद महतो ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य समस्याएं बच्चों में कृमि संक्रमण से जहां एक और बच्चों का शारीरिक एवं बौद्धिक विकास बाधित होता है। वहीं उनके पोषण व हीमोग्लोबिन स्तर पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। इसके लिए प्रखंड के नयाबन, सीतानाला, महाल, लाघला, कुमोरडोबा, कुसुमकियारी, आमईनगर, अड़िता व लंका क्लस्टर की सहिया को प्रशिक्षण दिया गया।


