बोकारो | आशालता कैंपस के मानसरोवर गार्डन में एक्टो स्नग इवेंट्स एंड ब्रांडिंग द्वारा 26 सितंबर को भव्य गरबा नाइट का आयोजन किया जाएगा। इसमें अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल भाग लेंगी। वह सलमान खान के साथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। यहां लोगों को बॉलीवुड की अभिनेत्री के साथ गरबा करने का मौका मिलेगा। यहां आने वाले सभी प्रतिभागियों को एक बंपर मौका मिलेगा। प्रतियोगिता के विजेता घोषित किए जाने पर बॉलीवुड अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल के साथ फोटो खिंचवाने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता का नाम लकी लिप्स है। आयोजन कर्ताओं द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने के बारे में जल्द ही सूचना दी जाएगी।।


