सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेंट मेरी नर्सरी स्कूल, बोकारो में समूह गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्री-नर्सरी, नर्सरी और प्रेप कक्षा के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। प्री-नर्सरी कक्षा के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने हेड, शोल्डर, नीज एंड टोज गीत प्रस्तुत किया, जिसमें उनकी ताल और उत्साह देखने योग्य था। नर्सरी कक्षा के बच्चों ने अपनी मधुर आवाज में हैप्पी सॉन्ग गाकर वातावरण को आनंदमय बना दिया। वहीं, प्रेप कक्षा के बच्चों ने मूव एंड फ्रीज गीत पर ऊर्जा से भरपूर प्रस्तुति दी, जिसने सभी को रोमांचित कर दिया।


