एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में विद्यार्थियों के लिए मेजर ध्यानचंद टूर्नामेंट का आयोजन

भास्कर न्यूज | जालंधर एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में एनएसएस विंग और शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से मेजर ध्यानचंद टूर्नामेंट का आयोजन वीरवार को किया गया। यह टूर्नामेंट राष्ट्रीय खेल दिवस को ध्यान में रखते हुए मेजर ध्यानचंद को समर्पित था। कॉलेज के विभिन्न विभागों के लगभग 250 विद्यार्थियों ने इस टूर्नामेंट में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. नीरजा ढींगरा ने कहा कि इस टूर्नामेंट के आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन खेलों को बढ़ावा देना है जो हमारी संस्कृति का हिस्सा रहे हैं और जिन्हें हम पीछे छोड़ते जा रहे हैं। इस अवसर पर विभिन्न खेलों जैसे कबड्डी, पिट्ठू, खो-खो, स्टापू, शतरंज, कैरम आदि के लिए विभिन्न विभागों की टीमें बनाई गईं। इनमें अभिनव बिंद्रा टीम, पीवी संधू टीम, महेंद्र सिंह धोनी टीम, मैरीकॉम टीम, नीरज चोपड़ा टीम, विश्वनाथन आनंद टीमों ने भाग लिया। इन सभी टीमों के लिए एक अंतर-विभागीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी (लड़के) में कॉमर्स विभाग की टीम ने प्रथम स्थान और ह्यूमैनिटीज विभाग की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो (लड़के) में कॉमर्स विभाग की टीम ने प्रथम स्थान और कंप्यूटर विभाग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं (लड़कियां) में कॉमर्स विभाग ने प्रथम स्थान और ह्यूमैनिटीज विभाग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पिट्ठू (लड़कियां) में डिज़ाइन विभाग ने प्रथम स्थान और कॉमर्स विभाग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विभिन्न गेम्स में हिस्सा लेते विद्यार्थी और रोमांचक मुकाबला देखता स्टाफ व स्टूडेंट्स। कॉमर्स विभाग की टीम को ओवरऑल ट्रॉफी प्रदान की टग ऑफ वार में (लड़के) में कंप्यूटर विभाग ने प्रथम स्थान और कॉमर्स विभाग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टग ऑफ वार (लड़कियां) में कॉमर्स विभाग ने पहला और ह्यूमैनिटीज विभाग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कैरम (लड़के) में सक्षम ने प्रथम, अंकित ने द्वितीय और मंथन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। (लड़कियां) में कनिष्का ने प्रथम, माही ने द्वितीय और मन्नत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज (लड़के) में आदित्य मल्होत्रा ​​ने प्रथम, कशिक मारवाहा ने द्वितीय और वैभव तनेजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्टापू में पारुल ने प्रथम, नव्या अरोड़ा ने द्वितीय और आशना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस टूर्नामेंट में कॉमर्स विभाग की टीम विजय रही जिसे मेजर ध्यानचंद ओवरऑल ट्रॉफी प्रदान की गई। इस दौरान यहां डीन डॉ सिमकी देव और अध्यापक साहिल माहे के प्रयासों की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *