दरबार लक्ष्मी नारायण में कराया सत्संग

जालंधर | दरबार लक्ष्मी नारायण बीबी कॉलोनी राम नगर में भक्तों की ओर से सत्संग करवाया गया जिसमें राधा स्वामी सत्संग डेरा दिनोद जिला भिवानी हरियाणा के मौजूदा परम संत हजूर महाराज कंवर साहिब जी के हुकुम अनुसार संत कमलजीत ने सत्संग किया। उन्होंने प्रवचन करते हुए कहा कि जब व्यक्ति अपनों से विद्वान, गुणवान और अच्छे गुणों के संपर्क में आता है, तो उस व्यक्ति में अच्छे गुणों का विकास हो जाता है। उसके पास के सभी दुर्गुण दूर हो जाते है और वो सद्गुणों को अपनाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख और शांति प्राप्त हो जाती है। सत्संगति की वजह से मनुष्य के अंदर साहस और धैर्य का संचार हो जाता है। उसके जीवन में ज्ञान की वृद्धि हो जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *