135 महिलाओं को राशन वितरण किया

लुधियाना|श्री शिव शक्ति मन्दिर धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से 285वां मासिक राशन वितरण समारोह किया। मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन सुदर्शन गोसाईं एवं अध्यक्ष विनोद गोयल की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम किया गया। इस राशन वितरण समारोह में तरुण एबरोल द्वारा भजन कीर्तन किया। मुख्य अतिथि आशा अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, राज अग्रवाल, प्रकाश इंडस्ट्री के संतोष बांसल, आरएम देहाती प्रोडक्ट से कमलेश रानी गर्ग, सुरेन्द्र गर्ग परिवार द्वारा 135 महिलाओं को राशन वितरण किया। इसमें वार्ड-80 के नए पार्षद गौरव जीत सिंह गौरा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर सुभाष माटा, हरनारायण गर्ग, लक्ष्मी नारायण गोयल, सुरेन्द्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *