बादल छंटने से दो दिन में 8.2 डिग्री लुढ़का रात का पारा, सर्दी बरकरार

जालोर | शहर समेत जिले भर में इन दिनों उतरी हवाएं चलने से सर्दी का जोर जारी है। रविवार को दिन में 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली इससे सर्दी तेज रही। दो दिन में रात के पारे में रात के पार में 8.2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की है। 27 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया था जो 29 दिसंबर को 7.1 डिग्री पर आ गया है। न्यूनतम का पारा लुढ़कने के साथ रात में सर्दी तेज हो गई। रविवार को सुबह हल्का कोहरा रहा। दिन में धूप खिली तो शाम होते होते एक बार फिर सर्दी बढ़ गई। शनिवार की अपेक्षा रविवार को रात के पारे में 3.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 24.0 व न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *