माली प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, हैश टेग-11 टीम रही विजेता

भास्कर न्यूज | जालोर शहर के कॉलेज ग्राउंड में चल रही माली प्रीमियर लीग 2024 क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को समारोह पूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता के तीसरे दिन फाइन मुकाबला हुआ, जिसमें हैश टेग-11 टीम ने जीत दर्ज की। वीर वीरमदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ग्राउंड में माली समाज की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को सुबह सेमीफाइनल मैच हुआ। इसमें हैश टैग-11 और जैकपॉट-11 के बीच मैच हुआ, जिसमें हैश टेग-11 टीम विजेता रही। श्रीराम क्रिकेट क्लब और रतनपुरा क्रिकेट क्लब के बीच सेमीफाइनल मैच हुआ, इस मैच में श्रीराम क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज की। फाइनल मैच हैश टैग-11 टीम से शिवम और गजेंद्र सुन्देशा ने बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए 12 ओवर में 99 रन जोड़े। जवाब में श्रीराम क्रिकेट क्लब से मुकेश परिहार और योगेश माली ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में 70 रन बना लिए। इस बीच हैश टेग-11 टीम से भावेश सुन्देशा, जतिन सुन्देशा और गजेंद्र सुन्देशा ने बॉलिंग करते हुए शेष 5 ओवर में 23 रन देकर श्रीराम क्रिकेट क्लब को 93 रन पर ही रोक दिया। हैश टेग-11 टीम ने फाइनल मैच अपने नाम कर लिया। बेस्ट गेंदबाज अनिल सुन्देशा, बेस्ट बैट्समैन और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शिवम माली रहे। माली समाज अध्यक्ष तेजाराम सोलंकी, जेठाराम, भामाशाह मुकेश सुन्देशा, वेलाराम सोलंकी, कालूराम सुन्देशा, देवराज, रवि सोलंकी, कैलाश सुन्देशा, नरेंद्र, पार्षद सांवलाराम सांखला, आयोजक भरत सुन्देशा, अनिल सुन्देशा, सुरेश सोलंकी, गजेंद्र, जतिन, कमलेश, गोपाल व दीपक मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *