महिलाओं ने रैंप वॉक किया, चॉकलेट ईटिंग में उमड़ी भीड़

एक्वा वर्ल्ड, मछली घर के कार्निवल में वर्ष के अंतिम रविवार को लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने देर शाम तक विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आनंद लिया। जेसीबी से ऊंची वाली सेल्फी का जबरदस्त क्रेज रहा। लोगों को जेसीबी के बकेट में बैठ कर हवा से 25 फीट ऊपर ले जाकर सेल्फी ​खींचना था। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए लोगों की लाइन लगी रही। लोगों ने ऊपर जाकर अलग-अलग एंगल से अपनी सेल्फी ली। मुख्य आकर्षण धूम मचा दे ग्रुप डांस प्रतियोगिता थी। इसके निर्णायकों में दीपांजलि ग्रुप के डायरेक्टर विपुल नायक, बॉलीवुड हिप-हॉप फेम के निर्मल, प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना नीतू मैडम, फ्रीस्टाइल और सालसा फेम प्रवीण उपस्थित थे। इसके बाद बेस्ट ड्राइंग प्रतियोगिता हुई। उसके बाद बड़ी दंगल टाइम हुआ। फिर वह स्त्री है – बेस्ट साड़ी कॉम्पटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने स्टेज पर रैंप वॉक किया। सबसे ज्यादा भीड़ चॉकलेट ईटिंग कंपी​िटशन में हुआ। यह सभी वर्गों के लिए रखा गया। लोगों ने जमकर इसका आनंद उठाया। शाम 4 बजे फॉल ऑफ शो का आयोजन हुआ। फैंसी ड्रेस कंपीटिशन भी था, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे अलग-अलग वेशभूषा में शामिल हुए। इस अवसर पर एक्वा वर्ल्ड के चेयरमैन प्रतुल शाहदेव, डिप्टी चेयरपर्सन डॉ विद्या झा, कार्निवल के इंचार्ज लोकेश चौधरी, डिप्टी इंचार्ज अभिषेक गिरि, राहुल शाह देव, आनंद, सौरव, प्रदुम्न, आकाश, आयुष व कार्निवल आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे। ड्राइंग प्रतियोगिता में युवांश, अभिक, अनुष्का, सोमन, वेदांत व आर्यन, दंगल टाइम में नम्रता, विभा व खुशबू, बेस्ट साड़ी कंपटीशन प्रिया, प्रीति, स्नेहा, विभा व नेहा, चॉकलेट ईटिंग में प्रिया, मिस्त्री व अनंत, सेल्फी टाइम में सुरुचि,द फॉलो अप शो में काजल, फैंसी ड्रेस में आयुष्मान, अद्वहिक, आमना, आराध्या, रक्षा व आकांक्षी रहे विजेता। कार्निवल में आज के कार्यक्रम : सुबह 11 बजे कार्निवल ओपन, 11:30 बजे बेस्ट टैटू कंपटीशन, 12 बजे दंगल टाइम,1:30 बजे मिस बैगवती, 3 बजे सेल्फी टाइम, 3:30 बजे झूठी खाली थी कसम, 4 बजे द फॉलो अप शो, 5 बजे बेस्ट कपल डांस कॉम्पटीशन, 5.30 बजे मिस ब्यूटीफुल एंड मिस्टर हंक, 7 बजे बेस्ट आउटफिट कंपटीशन, 8 बजे लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *