एक सवाल }क्योंकि; शहर हमारा तो लापरवाही पर टोकेंगे ही रांची | बरियातू रोड में एसडीए हॉस्पिटल के पास पिछले एक महीने से सप्लाई पाइप लाइन में लीकेज की वजह से हजारों लीटर पानी रोज बेकार बह रहा है। इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा कई बार संबंधित विभाग को सूचना दी गई। लेकिन अभी तक इस लीकेज को ठीक नहीं किया गया। किसी भी विभागीय अधिकारी की इस पर नजर नहीं जा रही है। इसका नतीजा यह है कि धीरे-धीरे प्रतिदिन यहां से हजारों लीटर पानी सड़क पर बेकार बह जाता है। हॉस्पिटल के पास लगातार पानी बहने से वहां आने-जाने वालों को भी काफी परेशानी हो रही है। अगर लीकेज को ठीक करा दिया जाए तो पानी को फिजूल बहने से तो बचाया जा ही सकता है, आम लोगों को भी परेशानी नहीं होगी।


