2024 के अंतिम रविवार को पार्कों में उमड़ी भीड़, सेल्फी लेने का क्रेज

नव वर्ष के स्वागत में अब दो दिन शेष रह गए हैं। बच्चों के स्कूलों में छुट्टियां हो गई हैं। रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से रांची व आसपास के पार्क, जल प्रपातों में पर्यटकों की काफी भीड़ उमड़ी। कई जगहों पर इतनी भीड़ देखी गई कि वहां पहुंचने के लिए वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रांची में बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बने पार्क में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। यहां बच्चों के लिए कई तरह के झूले व अन्य एक्टिविटी की व्यवस्था थी, इसलिए पर्यटक यहां काफी संख्या में दिखे। आने वाले सप्ताह में यहां और ज्यादा भीड़ होगी। रांची के अन्य पार्कों में भी रविवार को कुछ ऐसी ही स्थिति देखने को मिली। सिदो-कान्हू पार्क और नक्षत्र वन में भी पर्यटक काफी संख्या में पहुंचे। रविवार का दिन होने के कारण ज्यादातर लोग अपने परिवार के साथ यहां पिकनिक मनाते हुए दिखे। पार्क में चारों ओर फूल खिले हुए हैं। इन फूलों के साथ लोग सेल्फी खिंचाते देखे गए। इन जगहों पर पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दशम फॉल के रास्ते में लगा दो किमी. लंबा जाम रविवार को दशम फॉल जलप्रपात में भी पर्यटकों की काफी भीड़ देखी गई। वहीं दशम फॉल पहुंचने वाले रास्ते में वाहनों की लंबी कतार लग गई। दो किमी तक दशम फॉल के रास्ते में वाहनों का जाम देखने को मिला। यहां पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पर्यटन मित्रों की तैनाती की गई है। साथ ही आने वाले पर्यटकों को भी बताया जा रहा है कि वे डेंजर जोन में ना जाएं। दशम फॉल में डेंजर जोन वाली जगहों पर निशान भी लगाए गए हैं। वहीं लाल ​िरबन व बोर्ड लगाकर पर्यटकों को सावधान भी किया जा रहा है, ताकि वे सेल्फी लेने के चक्कर में किसी मुसीबत में ना पड़ जाएं। मछलीघर में क्रेन पर चढ़कर सेल्फी। निगम पार्क में बच्चों के लिए टॉय बोट्स लगे थे। सिद्धू-कान्हू पार्क मंे पूरे परिवार के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे लोग। जेल पार्क में आकर्षक फूलों के बीच लोगों ने सेल्फी ली। बच्चों ने राइड्स का आनंद लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *