रांची | रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से रविवार को श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर, पुंदाग में गरीबों व जरूरतमंद लोगों के बीच 140 कंबल का वितरण किया गया। महामंत्री विनोद कुमार जैन और निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। सम्मेलन द्वारा निरंतर जन सेवा के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मौके पर उपाध्यक्ष पवन पोद्दार, विनोद जैन, सुरेश अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, विजय अग्रवाल व अन्य थे।


