पंजाब-चंडीगढ़ में धुंध को लेकर ओरेंज अलर्ट:5 दिनों में 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान; विजिबिलिटी पहुंच सकती है शून्य तक

पंजाब के आसपास बने साइक्लोन सर्कुलेशन के चलते राज्य में आज भी धुंध व शीतलहर को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। आज धुंध और घनी हो सकती है। जिसके चलते विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच सकती है। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। जिसके चलते पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड का असर भी देखने को मिलेगा। जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चंडीगढ़ में धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला और मानसा में धुंध को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां धुंध के अलावा कोल्ड-वेव का भी अलर्ट जारी है। जबकि अन्य पूरे पंजाब में धुंध व कोल्ड वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। 5 दिनों गिरेगा तापमान मौसम विभाग ने आशंका जाहिर की है कि धुंध व कोल्ड वेव का असर 3 जनवरी तक जारी रह सकता है। इन 5 दिनों में पंजाब का तापमान 3 डिग्री तक गिर सकता है। जबकि चंडीगढ़ के तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 1 से 6 जनवरी के बीच नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दिसंबर के आखिरी दिनों में चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में बारिश देखने को मिली। 1 से 6 जनवरी के बीच दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे हैं। जिसका असर पश्चिमी हिमालय पर्वतमाला पर देखने को मिलेगा। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी बारिश हो सकती है। जिसके बाद पंजाब-चंडीगढ़ में एक बार फिर तापमान गिरने के आसार हैं। चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों में मौसम चंडीगढ़- सुबह के समय धुंध रहेगी, दोपहर आसमान साफ रहेगा। तापमान 9 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। अमृतसर- कोल्ड वेव को लेकर चेतवानी जारी की गई है। तापमान 8 से 16 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- कोल्ड वेव को लेकर चेतवानी जारी की गई है। तापमान 8 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- सुबह के समय धुंध रहेगी, दोपहर आसमान साफ रहेगा। तापमान 7 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- सुबह के समय धुंध रहेगी, दोपहर आसमान साफ रहेगा। तापमान 9 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- सुबह के समय धुंध रहेगी, दोपहर आसमान साफ रहेगा। तापमान 10 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *