रांची | योग वेदांत सेवा समिति और युवा सेवा संघ के सौजन्य से संत आसाराम बापू की कृपा पात्र साध्वी शिष्या रेखा बहन का सत्संग डोरंडा शिव मंदिर, महावीर मंदिर धर्मशाला में रविवार को हुआ। समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी और ऋषि प्रसाद के बिहार-झारखंड के संचालक संदीप भाई ने दीप प्रज्वलित किया। आयोजन में मुख्य रूप से साहित्य केंद्र लालजी हिरजी रोड (मेन रोड) के संचालक प्रवीण भाई, मनीष भाई, विशाल भाई, अर्जुन भाई व राम साहब व अन्य मौजूद थे।


