चोरी की बाइक सहित काबू युवक की निशानदेही पर साथी नामजद

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना ए-डिवीजन की पुलिस ने चोरी के बाइक सहित पकड़े गए युवक की निशानदेही पर उसके साथी को नामजद किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव मेहणियां के रूप में हुई है, जबकि साथी आरोपी जोबन अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को पिंगलवाड़ा सिटी सैंटर में स्पैशल नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार युवक को रोका। कागजात के बारे पूछा तो वह पेश नहीं कर पाया। सख्ती से पूछताछ में युवक ने अपना नाम दिलप्रीत सिंह बताकर बाइक चोरी की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *