साहिबजादों को समर्पित शिविर में 410 यूनिट रक्त एकत्रित

पट्टी | मानवता सेवा रक्तदान सोसायटी पट्टी (पंजाब) ने सोसायटी अध्यक्ष मलकियत सिंह बब्बल के नेतृत्व में चार साहिबजादों के शहीदी दिवस के संबंध में गुरुद्वारा बीबी रजनीजी पट्टी में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान साहिबजादों की शहादत को याद करते हुए श्री सुखमणी साहिब जी के पाठ किए गए। इस मौके पर संस्था के सदस्य सुखबीर सिंह ने कहा कि अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझ रहे लोगों को खून की जरूरत पड़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए मानवता सेवा रक्तदान सोसायटी जहां हर दिन लोगों की सेवा में मौजूद रहती है, वहीं चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 410 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *