सिरोही के केपी भाटी के नेतृत्व में राजस्थान ने नेटबॉल में पहली बार जीता कांस्य पदक

भास्कर न्यूज | सिरोही देश के छत्तीसगढ़ के कोरबा में 25 दिसंबर से 28 दिसंबर तक आयोजित हुई 14 वर्षीय 68वीं राष्ट्रीय स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में सिरोही निवासी कोच केपी भाटी के नेतृत्व में राजस्थान के बालकों ने विद्यालय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहली बार कांस्य पदक जीता। राजस्थान की टीम तेलंगाना, चंडीगढ़, डीएवी बोर्ड, विद्या भारती को हराकर तीसरे स्थान पर रही। सिरोही जिले के राउप्रावि एवडी के शारीरिक शिक्षक क्षेत्र प्रताप सिंह राजस्थान टीम के कोच थे। भाटी के नेतृत्व में सिरोही जिले के बास्केटबॉल में 10 नेटबॉल में 2 राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले चुके है। राजस्थान बालक वर्ग टीम में हिमांशु, गजानंद (चूरू) वंश कुमार (सीकर) धीरज (हनुमानगढ़) पीयूष (बीकानेर) कैलाश कुमार (सिरोही), राहुल प्रजापत (भीलवाड़ा), आदित्य वर्धन (जोधपुर), विधान(बांरा), महेश पाल सिंह (बाड़मेर) पुखराज सिंह (फलोदी), नरेंद्र (खेरथल तिजारा) व टीम मैनेजर कमलेश सिंह थे। सिरोही जिले से छात्र वर्ग में कैलाश कुमार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जालमपुरा रेवदर व कृष्णा सेंट पॉल स्कूल शिवगंज ने भाग लिया। सिरोही जिले के शारीरिक शिक्षकों व खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों कोच मैनेजर को बधाई दी। केपी भाटी के नेतृत्व में 5 साल में बास्केटबॉल एवं नेटबॉल में राजस्थान टीम का लगातार सातवां पदक प्राप्त किया। इसमें साल 2019 में राजनांद गांव छत्तीसगढ़- 14 वर्ष छात्र में (कांस्य पदक), 2022 में कांगड़ा हिमाचल प्रदेश सब जूनियर कांस्य पदक, 2023 में बाड़मेर राजस्थान 14 वर्ष छात्रा में स्वर्ण पदक, 2023 में पांडिचेरी 17 वर्ष यूथ बालक में स्वर्ण पदक, 2024 में राजनांदगांव छत्तीसगढ़ 14 वर्ष छात्र में कांस्य पदक, 2024 में कोलकाता पश्चिम बंगाल 17 वर्ष यूथ बालक में स्वर्ण पदक तथा 2024 में ही कोरबा छत्तीसगढ़ 14 वर्ष छात्र(नेटबॉल) में कांस्य पदक जीता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *