मंडार में सड़क पर फैल रहा गंदा पानी

आप भी बताना चाहते हैं कि किसी जन समस्या के बारे में… तो उससे जुड़ी डिटेल और फोटो अपने नाम पते के साथ हमें 7014017001 नंबर पर वाट्सएप कीजिए। कस्बे में अस्पताल के बाद गंदे पानी का भराव हो गया है। इस कारण से अस्पताल में आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। – राजू माली, बेड़ा सिरोही | जिले के रेवदर तहसील के मंडार गांव के पीथापुरा रोड पर 8 महीनों से नाली नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पंचायत की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। – असलम खान, मंडार गांव के वार्ड नंबर 10 रेगर मोहल्ले में फैली गंदगी से मोहल्लेवासियों को आने जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध मंे कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। नालियां भी नहीं है। -मनोहरलाल नवल, धाकड़ी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *