एनडीए के लिए उत्तीर्ण एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया

जालंधर| आर्मी पब्लिक स्कूल के एनसीसी कैडेटों का नेशनल डिफेंस अकादमी (पूणे) मे अंतिम चयन होने पर 2-पंजाब एनसीसी बटालियन मुख्यालय में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ये कैडेट्स अब नेशनल डिफेंस अकादमी पूणे मे तीन वर्षों की गहन ट्रेनिंग के लिए तैयार हैं। कर्नल जोशी ने बताया एनडीए राष्ट्र की सबसे बड़ी अफसर अकादमी है, जो थलसेना, वायुसेना और नौसेना के भावी अफसरों को तैयार करती है। इन कैडेट्स में यश करनवाल, आकाश कुशवाहा, कुमार गौरव, प्रिंस कुमार दुबे शामिल हैं। ये सभी आर्मी पब्लिक स्कूलों के एनसीसी कैडेट हैं। कर्नल जोशी ने कहा कि यह हमारी बटालियन, कैडेटों के परिवारों के लिए बहुत गर्व और हर्ष का विषय है। कमान अधिकारी ने बताया एसएसबी पांच दिनों की प्रक्रिया है। पहले दिन स्क्रीनिंग परीक्षा होती है, जिसमें 70-80 फीसदी उम्मीदवारों को बाहर कर दिया जाता है। दूसरे दिन मनोविज्ञान की चार परिक्षाएं होती हैं। तीसरे और चौथे दिन नौ ग्राउंड टेस्ट होते हैं। वहीं पांचवें दिन सम्मेलन के बाद, रिजल्ट की घोषणा की जाती है। बिग्रेडियर एके भारद्वाज, एनसीसी ग्रुप कमांडर जालंधर ने चयनित कैडेटों को शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *