लुधियाना| रोटरी क्लब मिड डाउन टीम के तत्वाधान में वार्षिक गतिविधियों के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई विषयों पर विचार-विमर्श और सांस्कृतिक गतिविधियां प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संगीत से जुड़ी प्रस्तुतियां रहीं, जिनमें गायक कपिल शर्मा को विशेष आमंत्रण दिया गया। संगीत जगत में सराहनीय सेवाओं के लिए कपिल शर्मा को रोटरी क्लब के प्रेसिडेंट डॉ. लुंबा और अन्य सदस्यों ने सम्मानित किया। कपिल शर्मा अब तक कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। इनमें राष्ट्रीय छात्रवृत्ति, संगीत संकल्प, संगीत रत्न, अवध भरत सम्मान समेत अन्य उपलब्धियां शामिल हैं। कपिल न केवल एक सफल गायक हैं, बल्कि संगीत शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। वे युवाओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।


