लुधियाना| द चेन ऑफ ग्रीन लैंड स्कूल्स ने वर्ष 2025 की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने खिलाड़ियों की क्वालीफिकेशन पर गर्व व्यक्त किया। ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, जालंधर बाईपास की छात्राओं गार्गी टंडन, रिधिमा और हिमानी ने सूरत (गुजरात) में होने वाली सीबीएसई नेशनल टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। हरनूर कौर ने वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में लॉन्ग जंप और वंश ने बैंगलोर (कर्नाटक) में तैराकी नेशनल के लिए जगह बनाई। ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल, चंडीगढ़ रोड के वत्सल ने नासिक (महाराष्ट्र) में ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लिया, जबकि कुणाल ने पंचकुला (हरियाणा) में नेशनल रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया। चेयरमैन डॉ. राजेश रुद्रा ने प्रिंसिपल बलदीप पंधेर और विनीता सानन के साथ खिलाड़ियों, अभिभावकों और प्रशिक्षकों को बधाई दी।


