लुधियाना| सतलुज नदी की कटान से धुस्सी बांध को बचाने के लिए ससराली कॉलोनी में चल रहे स्टड बिछाने के कार्यों का डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने आज मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में तैनात विशेष फ्लोटिंग एक्सकेवेटर की भी बारीकी से जांच की, जो नदी की धारा मोड़ने और आसपास की खेती को सुरक्षित करने के लिए लगाया गया है। निरीक्षण के दौरान डीसी जैन के साथ ग्रामीणों और ड्रेनेज विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि स्टड लगाने का काम तेज गति से किया जा रहा है और तकनीकी विशेषज्ञ इसकी लगातार निगरानी कर रहे हैं, जिससे बांध की मजबूती बढ़े। डीसी जैन ने कहा कि जिला प्रशासन ने इस विशेष फ्लोटिंग एक्सकेवेटर की व्यवस्था को प्राथमिकता दी है, जिससे धुस्सी बांध पर दबाव कम हुआ है और उसकी संरचना को नुकसान से बचाया जा सका है। उन्होंने गांववासियों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन उनके मजबूत सहयोग के लिए दिल से आभारी है, यही हमारी सफलता की असली नींव है। विशाल ने सिल्वर क्वाइन लिया।


