एबीसी स्कूल में कार्ड और उपहार देकर बच्चों ने ग्रैंडपेरेंट्स डे मनाया

लुधियाना| बीआरएस नगर स्थित एबीसी मैजिकल वर्ल्ड प्रीस्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे मनाया गया। यह कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के जीवन में दादा-दादी और नाना-नानी की अमूल्य उपस्थिति और योगदान के बारे में बताना है। इसकी शुरुआत प्रिंसिपल चेताली भट्ट के स्वागत भाषण से हुई, जिन्होंने सभी दादा-दादी और नाना-नानी का आभार व्यक्त किया और उनके निरंतर सहयोग और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने पारिवारिक मूल्यों को संजोने और पीढ़ियों के बीच मजबूत संबंधों को प्रोत्साहित करने के महत्व पर बल दिया। इसमें बच्चों ने गिद्धा और भांगड़ा जैसी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में दादा-दादी और नाना-नानी के लिए कई एक मिनट के मज़ेदार खेलों का आयोजन किया। बच्चों ने अपने हाथों से बनाए गए कार्ड और प्यार भरे उपहार देकर अपने बड़ों के प्रति स्नेह और आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *