हॉस्टलों में बच्चों की कम संख्या: योगेश

लोहंडीगुड़ा| क्षेत्र के अतिसंवेदनशील ग्राम पंचायत बोदली, पिच्चीकोड़ेर और हर्राकोड़ेर का जिला पंचायत सदस्य योगेश बैज ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया और क्षेत्र में शिक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं की कमी की ओर ध्यान आकर्षित कराया। योगेश बैज ने विशेष रूप से हॉस्टलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पिच्चीकोड़ेर के हॉस्टल की स्थिति बेहद चिंताजनक पाई गई। 80 सीट क्षमता वाले इस हॉस्टल में मात्र 14 बच्चे ही निवासरत मिले, जबकि बाकी बिस्तर और कमरे खाली पड़े रहे। हॉस्टल की स्थिति देख उन्होंने अफसरों से सवाल किए और बच्चों की संख्या कम होने पर गंभीर चिंता जताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *