नारायणपुर में सड़क मरम्मत कार्य के लिए बैठक आयोजित

नारायणपुर | नारायणपुर-कोंडागांव मार्ग एनएच-130डी, नारायणपुर-ओरछा तथा नारायणपुर-अंतागढ़ मार्ग की जर्जर हालत को देखते हुए 10 सितंबर को एसडीएम की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में भिलाई स्टील प्लांट के प्रबंधक, राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी, प्रबंधक निको जायसवाल, छोटेडोंगर अमदई माइंस एवं अंजरेल माइंस के अध्यक्ष, मालक परिवहन संघ के पदाधिकारी, ट्रांसपोर्टर और बस संचालक शामिल हुए। सड़क की अत्यधिक खराब स्थिति से आवागमन प्रभावित होने से निर्णय लिया गया कि 14 से 17 सितंबर तक भारी वाहनों और मालवाहकों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *