6 माह पहले निगम ने मुहल्ले में छोड़ा था कुत्ता, लड़की को गर्दन के पास काटा

नगर निगम ने जिस कुत्ते को छह माह पहले गौरी शंकर मुहल्ले में ले जाकर छोड़ा था, उसने शनिवार को एक 17 साल की नाबालिग बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची को गर्दन के नीचे तीन बार उसने काटा। अगर समय पर लोग उसे बचाने नहीं पहुंचते तो उसकी जान भी जा सकती थी। घटना शनिवार की सुबह 10.40 बजे की है। 17 साल की रिया जो डीएवी कपिलदेव में 12वीं कक्षा में पढ़ती है, शनिवार को पेरेंट्स टीचर मीट में गई थी। वहां से घर लौटने के बाद रिया घर के सामने बैठे कुत्ते को पुचकारा। जैसे ही उसे आवाज दी, कुत्ते ने उसपर हमला कर दिया। रिया जबतक समझ पाती कुत्ते ने उसके गर्दन के नीचे हमला कर दिया। गर्दन के नीचे उसे तीन जगहों पर काटा। एक और कुत्ता भी रिया की ओर झपटा। जब वह चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग वहां जुट गए। कुत्तों को किसी तरह से वहां से हटाया। रिया के परिजनों ने बताया कि निगम ने उस कुत्ते को छह माह पहले ही मुहल्ले में लाकर छोड़ा था। उसने अबतक तीन लोगो का काटा है। यह चौथी घटना थी। घटना के बाद स्थानीय लोगो ने नगर निगम से इसकी शिकायत की। उसके बाद निगम की टीम वहां पहुंची और उसे पकड़ कर ले गई। दूसरे मुहल्लों के कुत्तों को यहां छोड़ा जा रहा, ‍आक्रोश गौरी शंकर मुहल्ले के लोगों ने बताया कि निगम की टीम नसबंदी करने के लिए मुहल्लों से कुत्तों को पकड़ कर ले तो जाती है, लेकिन दूसरे मुहल्ले से पकड़े गए कुत्तों को लाकर वहां छोड़ देती है। इससे लोगों में आक्रोश है। जिन कुत्तों को लाकर छोड़ा जाता है, वे मुहल्ले और वहां के लोगों से अनजान रहते हैं। इसलिए वे लोगों के लिए खतरनाक हो रहे हैं। जैसे वे किसी अनजान व्यक्ति को देखते हैं, उसे काटने के लिए झपट पड़ते हैं। निगम जिस इलाके के कुत्तों को पकड़ कर ले जाए उसे नसबंदी के बाद उसी इलाके में लाकर छोड़े तो परेशानी नहीं होगी। जैसे ही कुत्ते को पुचकारा, उसने हमला कर दिया, दूसरा कुत्ता भी दौड़ा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *