7 फीडरों को अन्य फीडरों के साथ जोड़कर दी सप्लाई

भास्कर न्यूज | अमृतसर मजीठा रोड स्थित 132 केवी बिजली घर के इन्कमर में शनिवार सुबह 8 बजे फ्लैश हो गया। जिसके कारण मजीठा रोड के 7 फीडरों से चलने वाले 20 हजार उपभोक्ताओं की बिजली सुबह 8 से लेकर 5 बजे तक बंद हो गई। वहीं शाम 5 बजे कई उपभोक्ता को लोड शिफ्ट हो पाया और उन्हें बिजली सप्लाई की। वहीं गुरु हरिराय एवेन्यू और लक्ष्मी विहार की बिजली रात साढ़े 7 बजे चल पाई। सुबह बिजली बंद होते ही निगम के ट्यूबवैल भी बंद हो गए और लोगों के घरों में पीने का पानी भी नहीं पहुंच पाया। गर्मी के कारण लोगों को बिना बिजली के सारा दिन रहना पड़ा। बिजली बंद होने से महिलाओं को खाना बनाने समेत कपड़े धोने की काफी दिक्कतें आईं। जानकारी के मुताबिक मजीठा रोड बिजली घर के इन्कमर में सुबह 8 बजे फ्लैश हुआ। आखिर एक घंटे के बाद पावरकाम ट्रांसमिशन के कर्मचारी इन्कमर ठीक करने पहुंचे पर वह चालू ठीक नहीं हो पाया। इससे बाबा श्री चंद, डायमंड एवेन्यू, गुरु हरिराय एवेन्यू, वीर गार्डन, एमईएस, पावर कालोनी, हरि मंदिर फीडरों की बिजली बंद हो गई। वहीं इन फीडरों से चलने वाले करीब चार दर्जन से ज्यादा आबादियों में रहने वाले 20 हजार उपभोक्ता की बिजली गुल्ल हो गई। जिसके बाद पावरकाम टेक्निकल स्टाफ ने मिल सभी फीडरों के अन्य फीडरों के साथ जोड़कर 8 घंटे के बाद शाम 5 बजे बिजली चालू की। जबकि एक फीडर को अन्य जगह से सप्लाई देकर साढ़े 7 बजे चालू किया। जबकि एक दूसरे के साथ जोड़े फीडरों को रात भर एक से दो घंटे का कट लगाकर बिजली सप्लाई दी। एक्सईएन इंजी मनोहर सिंह का कहना है कि फीडरों को एक-दूसरे के साथ जोड़कर सप्लाई दी गई है। फिलहाल कर्मचारी फाल्ट ठीक करने में लगे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *