बाढ़ पीड़ितों को मिलेगा नया पशुधन

अमृतसर| भाई गुरइकबाल सिंह के नेतृत्व में संस्था बीबी कौलां वेलफेयर सेंटर के प्रतिनिधियों ने डीसी साक्षी को सम्मानित किया। संस्था के लोगों ने डीसी को बताया कि ऐसे परिवार जिन लोगों की आजीविका केवल पशुधन भैंस और गायों पर आधारित थी, बाढ़ के कारण मारे गए तो खरीदकर देंगे। डीसी ने पशुपालन विभाग के अफसरों को निर्देश दिया कि पता करें कितने ऐसे परिवार हैं, जिनकी आजीविका पशुओं पर निर्भर थी। इस मौके पर भाई मनदीप सिंह, भाई सरवन सिंह, भाई जतिंदर सिंह समेत आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *