अमृतसर| गुरशरण सिंह यादगार ट्रस्ट ने भाई जी गुरशरण सिंह की 96वीं जयंती पर रंजीतपुरा स्थित गुरु खालसा निवास में स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। समर्थक संगठनों के नेता अमोलक सिंह और विचारक यशपाल ने फिलिस्तीनी जनता के नरसंहार पर विचार रखे। वॉयस ऑफ फिलिस्तीन पुस्तक का विमोचन किया गया। जेएनयू के प्रो. डॉ. अतुल ने कहा कि गुरुशरण भाई ने अपना पूरा जीवन गरीबों व पिछड़े वर्गों को समर्पित कर दिया। डॉ. नवशरण ने कहा कि वर्तमान सरकारें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कड़े प्रतिबंध लगा रही हैं। कई सामाजिक कार्यकर्ताओं को यूएपीए के कड़े कानून के तहत बिना सबूत के पिछले 5 वर्षों से जेलों में बंद रखा गया है। बूटा सिंह महमूदपुर, कुशाग्र कालिया, हर्षिता, धरमिंदर मसानी, डॉ. अरीत ने अपने विचार रखे। इस मौके पर हृदयपाल सिंह, परवीन कौर, जतिंदर कौर, अचरन सिंह, सुमित सिंह आदि मौजूद रहे।


