भागवत का अर्थ भक्ति, ज्ञान : विज्ञानानंद महाराज

भास्कर न्यूज | अमृतसर मजीठा रोडग्रीन फील्ड स्थित श्री मुक्तिनारायण धाम वेंकटेश मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन कई लोग पहुंचे। जिसमें स्वामी श्री विज्ञानानंद सरस्वती महाराज कनखल हरिद्वार ने कहा कि भागवत का अर्थ भक्ति, ज्ञान, तप है। उन्होंने कहा कि प्रभू भक्ति से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। मनुष्य को जब समय मिले दिन हो या रात प्रभु सिमरन करते रहना चाहिए। शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा में कई भक्तजन शामिल हुए। यह कथा एडवोकेट अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में मंदिर ट्रस्ट के सहयोग से कराई जा रही है। इस मौके पर राजिंदर शर्मा, अजय शर्मा, चरणजीत अग्निहोत्री, चरणजीत भास्कर, धर्मपाल पराशर, कृष्णदेव अग्निहोत्री, रवि शर्मा, रामजी दास, राजेश शर्मा, कृष्णम, सर्वज्ञ, नवदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *