ढाई एकड़ से छोटे किसानों के खेतों का रेत हटवाएगा प्रशासन : डीसी

भास्कर न्यूज | अमृतसर डीसी साक्षी साहनी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ढाई एकड़ से छोटे किसानों की जमीन में नदी से बहकर आई रेत को हटाने का कार्य प्रशासन करवाएगा। ऐसे किसानों के पास अकसर मशीनरी की कमी होती है। जिस कारण रेत को हटाने में दिक्कत आएगी। इसलिए कृषि, लोक निर्माण और खनन विभाग के साथ मिलकर यह काम करवाया जाएगा। डीसी ने अफसरों को निर्देश दिया कि तुरंत नई जेसीबी और मड लोडर मशीनें खरीदी जाए। डीसी ने बताया कि रेत 3 इंच से ज्यादा होगी प्रति हेक्टेयर 18 हजार रुपए मुआवजा किसानों को मिलेगा। जो सीधे किसान के खाते में डाली जाएगी। डीसी ने अफसरों को खेतों से रेत हटाने का काम युद्ध स्तर पर करने को कहा। ताकि समय पर रबी के फसलों की बुवाई हो सके। इस मौके पर एडीसी अमनदीप कौर, असिस्टेंट कमिश्नर पीयूषा, एसडीएम रविन्द्र सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर खुशदीप सिंह व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *