अमृतसर| ग्लोबल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में 11 से 13 सितंबर 2025 तक तीन दिवसीय फ्रेशर्स फेस्टिवल ‘आगाज’ का आयोजन किया गया। यह उत्सव नए छात्रों के स्वागत के लिए था, जिसकी शुरुआत संस्थान के चेयरमैन डॉ. बीएस चंदी और वाइस चेयरमैन डॉ. आकाशदीप सिंह चंदी ने दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम में कैंपस निदेशक डॉ. एमएस सैनी, डॉ. नवजोत कौर चंदी और अन्य वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद थे। वरिष्ठ छात्रों ने अपने जूनियर्स के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्सव के दौरान आयोजित फैशन शो और प्रतिभा प्रतियोगिताओं के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया गया। मिस फ्रेशर का खिताब खुशी गमोर्ड (एचएमसीटी) और हरमनजोत कौर (बी. फार्मेसी) सहित अन्य छात्राओं ने जीता। मिस्टर फ्रेशर बलजीत सिंह (एमबीए) और सचिन कौशिक (बीसीए) सहित अन्य छात्र बने। सर्वश्रेष्ठ डांसर का खिताब सालिकीत सिंह (बीबीए) और अनुभव (एचएमसीटी) को मिला, जबकि सर्वश्रेष्ठ गायक रेबेका (बीटीटीएम) और जिनोस ने जीता। डॉ. आकाशदीप सिंह चंदी ने विजेताओं को बधाई दी और छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की।


