भास्कर न्यूज | अमृतसर भारत विकास परिषद अमृतसर मेन शाखा ने सर्विस क्लब में एक मीटिंग का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् से हुआ। इसके पश्चात संस्था के अध्यक्ष सुमित पुरी ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए परिषद के उद्देश्यों और सामाजिक दायित्वों पर प्रकाश डाला तथा सभी को समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। महासचिव संजिव जैन ने अब तक परिषद द्वारा किए गए प्रमुख सेवा प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर परिषद में शामिल हुए नए सदस्य लोकेश वालिया को सिरोपा डाल कर उनका संस्था में सदस्य बनने पर स्वागत और सम्मान किया गया तथा उन्हें संस्था के कार्यों और कार्यक्रमों से अवगत करवाया गया। सभी ने परिषद के मूल मंत्र ‘सेवा, सहयोग, संस्कार और समर्पण’ को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस मौके पर विशेष रूप से एस के बजाज, विनोद महाजन, सुमन महाजन, नानेश बेहल, राज कुमार महाजन, जेएस नागपाल, रमन महाजन, एएन चाभा, मुकेश मेहरा, प्रेम सूरी, सुरिंदर महाजन, नीतू जैन, स्नेह महाजन, सुरेन्द्र नागपाल आदि मौदूद थे।


