अमृतसर| डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर की अदालत में पेशी पर लाया गया हवालाती शुक्रवार को अचानक पुलिस को धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की काफी तलाश की, लेकिन वह पकड़ा नहीं गया। थाना कंटोनमेंट की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान सुखबीर सिंह उर्फ सुख निवासी गोबिंद नगर भुल्लर रोड बटाला जिला गुरदासपुर हाल निवासी नानके घर उदोके जिला हाल निवासी एकता नगर चमरंग रोड के रूप में हुई है। पेशी सेल के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि एएसआई सतीश कुमार पेशी सैल में तैनात है। आरोपी के खिलाफ 7 सितंबर को थाना बी डिवीजन की पुलिस की तरफ से डीडीआर काटी गई थी। शुक्रवार के केंद्रीय जेल से अदालत में डिप्टी कमिश्नर पुलिस लॉ एंड आर्डर को पेश करने के लिए लाया था। अदालत में पेश करने के बाद हवालाती को जब बाहर लाया गाय तो एएसआई सतीश कुमार उसे हथकड़ी लगाने लगा तो आरोपी ने उसे धक्का मारा और वहां से फरार हो गया।


