शराबखोरी रोकने एक गांव से सीख दूसरे गांव में बना रहे महिला कमांडो

भास्कर न्यूज | करही बाजार करही बाजार के गांवों में फैलते अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अब गांव की महिलाएं कमान संभाल रही हैं। अलग-अलग गांवों में महिला कमांडों की भूमिका को देखते हुए पाटन गांव में भी टीम का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित कई सदस्यों का चयन कर पूरी टीम बनाई गई। इस मौके पर सदस्यों ने गांव में फैले शराब और गांजा की अवैध बिक्री पर रोक लगाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर निपानिया पुलिस चौकी प्रभारी गोकुल पटेल ने सभी महिला कमांडो से कहा कि यह केवल महिला समूह नहीं, बल्कि नारी शक्ति का प्रतीक है। टीम का उद्देश्य गांव की व्यवस्था सुधारना और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाना है। पाटन की सरपंच वैभवी वर्मा ने कहा कि अब गांव की महिलाएं खुद आगे आकर शराब और गांजा जैसे नशे के खिलाफ लड़ेंगी। अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक जगहों पर शराब पीते या अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है, तो उसकी सूचना तुरंत जनप्रतिनिधियों या पुलिस को दें। महिला कमांडो के गठन के अवसर पर प्राधिकृत अध्यक्ष टिक्की वर्मा, मितानिन, महिला समूह की सदस्याएं और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *