हरियाणा में आज 8 जिलों में बूंदाबांदी की संभावना:16 तक मौसम साफ, 17 को 11 जिलों में बारिश; फिर बढ़ेगी मानसून की सक्रियता

हरियाणा में आज 8 जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। 16 सितंबर तक मौसम साफ रहने के अनुमान है। इसके बाद फिर से मानसून की सक्रियता बढ़ेगी और पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना बन रही है। 17 सितंबर को तीन जिलों में तेज और 11 जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है। IMD चंडीगढ़ के अनुसार, रविवार को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में कुछ एरिया में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इसके अलावा बाकी जिलों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ का कहना है कि 16 सितंबर के बाद फिर से सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इससे उत्तरी हरियाणा में बारिश का आंकड़ा बढ़ेगा। आगे ये रहेगा मौसम का मिजाज
15 सितंबर : पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में कुछ क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इसके अलावा बाकी सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा। 16 सितंबर : 16 सितंबर को हरियाणा में केवल पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में ही कुछ जगहों पर छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा। 17 सितंबर : 17 सितंबर को भी पंचकूला और यमुनानगर में तेज बारिश की संभावना है जबकि अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *