वीडियो वायरल की धमकी देकर दुष्कर्म

जांजगीर | थाना शिवरीनारायण पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी इसहाक खलखो जशपुर जिले के बांसबहार का निवासी है और वर्तमान में छत्तीसगढ़ शस्त्र बल की दूसरी वाहिनी, सकरी बिलासपुर में पदस्थ है। पीड़िता महिला ने 31 अगस्त 25 को थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी इसहाक खलखो ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम) में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने महिला के साथ अनाचार करने की बात स्वीकार की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *