भास्कर न्यूज | जांजगीर गणेश विसर्जन के दौरान चंदा न देने की बात को लेकर मारपीट में एक ही परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। मारपीट में लोहे के पंच का भी इस्तेमाल हुआ। थाना सक्ती पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में दो नाबालिगों को भी किशोर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार घटना 5 सितंबर की है। प्रार्थी गोविंद सागर, निवासी वार्ड 03 नंदेली मांठा अपने बीमार बेटे देव सागर के लिए दवा लेकर आनंद मेडिकल स्टोर से घर लौट रहा था। दुकाल सागर तालाब के पास गणेश विसर्जन जुलूस निकल रहा था। उसने वाहन के लिए साइड मांगी, तो पिन्टू, कैलाश, मन्नत और बिट्टू सारथी ने तुम लोगों ने गणेश चंदा नहीं दिए हो कहकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद गोविंद सागर की पत्नी सुकाति ने बेटे हेमंत सागर, गिरधर सागर और दूसरी पत्नी मीना सागर को फोन कर बुलाया। वे पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की । आरोप है कि बिट्टू सारथी ने लोहे का पंच हथियार की तरह इस्तेमाल किया। अजय कुमार सहिस उर्फ पिन्टू से घटना में उपयोग किया गया लोहे का पंच जब्त िकया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में वार्ड 1 कसेरपारा सक्ती निवासी जय कुमार सहिस उर्फ पिन्टू और बिट्टू सारथी के अलावा दो नाबालिग भी शामिल हैं।


