बच्चों ने प्रस्तुति देकर दादा-दादी और नाना-नानी से जताया प्रेम

भास्कर न्यूज | जांजगीर हरिराम गट्टानी मेमोरियल जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल में शनिवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया गया। इस विशेष अवसर पर बच्चों के दादा-दादी और नाना-नानी को आमंत्रित कर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। छोटे-छोटे बच्चों ने अपने बुजुर्गों का तिलक कर, बैच लगाकर आशीर्वाद लिया और उनका हृदय से स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष अशोक कुमार गट्टानी, संचालक अजय कुमार गट्टानी, प्रबंधक हर्षित गट्टानी, प्राचार्या गुरमीत कौर धनजल, गंगा गट्टानी, सुनीता गट्टानी एवं हर्षवर्धन गट्टानी सहित प्रबंध समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बच्चों द्वारा स्वागत नृत्य और प्रेरणादायक नाटक प्रस्तुत किए गए, जिसमें उन्होंने अपने दादा-दादी के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि ग्रैंडपेरेंट्स ने भी अपने जीवन के अनुभव साझा किए और बच्चों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान बुजुर्गों के लिए खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेल प्रतियोगिता में अनन्या केशरवानी(कक्षा 2) के दादा आरके केशरवानी, दादी मनीषा केशरवानी और भव्या सिंह राजपूत (कक्षा 1-ए) के दादा पारस कुमार और दादी गायत्री देवी विजेता रहे। उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनके चेहरे पर प्रसन्नता झलक रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *