रोज देरी से स्कूल आते हैं प्रधान पाठक, पढ़ाने में कोताही, नोटिस

भास्कर न्यूज | कवर्धा कवर्धा ब्लाक के सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी अनिल केशरवानी ने पूर्व माध्यमिक शाला महराटोला का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधान पाठक प्रकाश गिरी गोस्वामी के स्कूल में बच्चों को पढ़ाने में गंभीर कमी पाई गई, जिसके चलते उन्हें नोटिस थमाया गया। छात्रों ने एबीईओ को बताया कि प्रधान पाठक प्रतिदिन विलंब से स्कूल आते हैं। प्रार्थना सभा में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते। उन्हें शाला की समय सारिणी में तीन कालखंड आवंटित होने के बावजूद, शाला खुलने के बाद अधिकांश दिन पढ़ाई नहीं कराई। कक्षा 6वीं के सामाजिक विज्ञान में केवल एक पाठ ही पढ़ाया गया। शिक्षक डायरी भी अभी तक नहीं बनाई गई। शाला में पुस्तकालय के लिए प्राप्त पुस्तकों के बंडल अभी तक नहीं खोले गए हैं। बच्चों को पुस्तकों का वितरण भी नहीं किया गया। शाला की साफ-सफाई और साज-सज्जा में भी कमी पाई गई। इन सभी कारणों को देखते हुए एबीईओ के प्रतिवेदन के आधार पर प्रभारी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक को नोटिस दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *