परपोड़ी| शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं हायर सेकेंडरी स्कूल कोंगिया कला में शिक्षक दिवस मनाया। छात्रों ने विविध सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया। शिक्षकों को सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किए। शिक्षक नरेश कुमार नागवंशी ने छात्रों को एक शिक्षाप्रद कहानी सुनाई। प्राचार्य सीवी वर्मा और प्रधान पाठक एमएल साहू ने गुरु और शिक्षा के महत्व के बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन को सही दिशा और ऊंचाई प्रदान करती है। शिक्षकों के लिए कुर्सी दौड़ और मटका फोड़ जैसे खेल कराए गए। शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और छात्रों ने भी इन खेलों का आनंद उठाया। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


