राजनांदगांव| छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष अनिल पांडेय ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। राजनांदगांव जिला चिकित्सालय में पदस्थ पीसी जेम्स को संघ का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। जेम्स लंबे समय से स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से जुड़कर कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करते रहे हैं। वर्ष 2009 मेंं वे संघ के जिलाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। उन्होंने अपने कर्मचारी हित में संघर्ष करते रहने की बात कही।


