विधायक शकुंतला ने लोगों की समस्याएं सुनीं

प्रतापपुर | भारतीय जनता पार्टी मंडल गोविंदपुर द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं और कई मामलों का तत्काल निराकरण किया। कार्यशाला में भाजपा जिला महामंत्री अशोक सिंह ने सेवा पखवाड़ा की गतिविधियों और महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री लालती सिंह, जनपद अध्यक्ष सुखमनिया आयाम, प्रेमावती पटेल, संजय मरावी, पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी रामबाई, अमृत मरावी व गोविंद उइके उपस्थित रहे। विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने कहा कि वे प्रतापपुर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता को किसी भी कार्य में परेशानी न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *