अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार तीन घायल

केतार | प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 15 एवं 16 सितंबर को लोहिया समता उच्च विद्यालय के प्रांगण में किया जाएगा। इसकी जानकारी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रवि कुमार वैद़्य ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया हैं। प्रतियोगिता में केवल सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं झारखंड एकेडमिक काउंसिल से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के नियमित छात्र-छात्राएं ही भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बीते वर्ष की अंक पत्रिका, बोनाफाइड प्रमाण पत्र, उपस्थिति रजिस्टर, पात्रता प्रपत्र और ई-विद्या वाहिनी से प्राप्त छात्र आईडी अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। चयनित खिलाड़ियों की आयु वर्ग अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 श्रेणी में होगी। बीपीएम ने स्पष्ट किया कि विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों का विवरण निर्धारित प्रपत्र में फोटो सत्यापन सहित बीआरसी केतार को उपलब्ध कराना आवश्यक है। देरी होने पर संबंधित विद्यालय प्रधानाध्यापक या शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। गढ़वा | थाना क्षेत्र के महूपी गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायल का पहचान महुपी गांव के उमरा टोला निवासी बजरंग विश्वकर्मा, उनका पुत्र मुकलेश विश्वकर्मा और कमलेश्वर विश्वकर्मा शामिल हैं। जिसमें मुकलेश को गंभीर चोट लगी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त तीनों बाइक पर सवार होकर काम करने गढ़वा जा रहे थे। इस दौरान मौखी में एक अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में टक्कर मार दिया जिसमें उनके तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। गढ़वा | शहर के व्यस्ततम इलाके रंका मोड़ पर सुबह के समय लगने वाली सब्जी दुकानों से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। हर रोज अहले सुबह से लेकर सुबह करीब 10 बजे तक यहां सड़क किनारे सब्जी विक्रेताओं की दुकानें सज जाती हैं। इस कारण जहां एक ओर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ती है, वहीं दूसरी ओर राहगीरों और वाहनों को निकलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रंका मोड़ पहले से ही शहर का भीड़-भाड़ वाला इलाका है। ऊपर से सड़क पर सब्जी दुकानें लग जाने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है। पैदल चलने वालों को जगह नहीं मिलती, जबकि बाइक और चारपहिया वाहन चालक जाम में फंस जाते हैं। नियमित रूप से बाजार आने वाले खरीदारों का कहना है कि रंका मोड़ पर सब्जी बाजार लगने से उन्हें खरीदारी में सुविधा जरूर होती है, लेकिन सड़क पर इतनी भीड़ हो जाती है कि किसी तरह से रास्ता पार करना मुश्किल हो जाता है। व्यवसायी वर्ग का कहना है कि यदि प्रशासन इन्हें किसी निर्धारित स्थल पर स्थानांतरित कर दे तो समस्या का समाधान हो सकता है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रंका मोड़ पर सुबह में लगने वाले इस अस्थायी सब्जी बाजार को किसी वैकल्पिक स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *