बस्तर के 271 स्कूलों में अब लगेगी स्मार्ट क्लास:TV सेट, एप और ऑफलाइन कंटेट दिए जाएंगे; 17 हजार बच्चों को फायदा

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की 271 स्कूलों में अब स्मार्ट क्लास लगेगी। संपर्क स्मार्ट स्कूल प्रोजेक्ट के तहत अब बच्चे स्मार्ट क्लासेस के माध्यम से पढ़ाई करेंगे। इस स्मार्ट क्लासेस से बस्तर जिले के कुल 17 हजार बच्चों को सीधे लाभ मिलेगा। राज्य सरकार और संपर्क स्कूल फाउंडेशन साथ मिलकर ये व्यवस्था कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। दरअसल, इस योजना के अंतर्गत चयनित सभी स्कूलों को निशुल्क टीवी सेट और संपर्क टीवी स्मार्ट स्कूल किट दिया जाएगा। जिससे लगभग 17 हजार बच्चों को सीधे लाभ मिलेगा। बस्तर के स्कूलों में संपर्क टीवी डिवाइस, स्मार्ट शाला ऐप, गणित, अंग्रेजी किट, और एक हज़ार से अधिक घंटे का ऑफलाइन कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा। अंग्रेजी-गणित और विज्ञान भी सीखेंगे इंटरैक्टिव और खेल-आधारित शिक्षा, 2700 वीडियो, 30 हजार से अधिक गेमिफाइड प्रश्न और 100+ विज्ञान प्रयोग बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को रोचक बनाएंगे। 120 शिक्षकों को एससीईआरटी और एनआईपीयूएन भारत लक्ष्यों के अनुरूप प्रशिक्षित किया जाएगा। जिले के 120 शिक्षकों को आधुनिक टीचिंग-लर्निंग मटीरियल (TLM) और प्रभावी शिक्षण पद्धति से प्रशिक्षित किया जाएगा। बच्चों को मिलेगा सीधा लाभ इससे बच्चों को पढ़ाई खेल-खेल में रोचक और इंटरैक्टिव होगी। बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, गणित और अंग्रेजी कौशल में सुधार आएगा। दूरदराज के स्कूलों में भी ऑफलाइन कंटेंट के माध्यम से शिक्षा की उपलब्धता होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य के 33 जिलों के लगभग 50 हजार स्कूलों में 36 लाख से अधिक बच्चों को लाभ देने की कोशिश है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *